फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अमेरिका के टैरिफ पर ईंट का जवाब दें पत्थर से

विज्ञापन
रोहतक के आईएमटी ​स्थित उमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते उद्यमी और
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अमेरिकी टैरिफ उद्यमियों व व्यापारियों को प्रभावित करेगा। 7 अगस्त से लगने वाला 25 प्रतिशत टैरिफ हमारे उत्पाद को महंगा कर देगा। इससे उद्योगों को नुकसान होगा। इस टैरिफ के लिए भारत को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।
विज्ञापन

हमें अमेरिकी ई कॉमर्स कंपनियों से सामान खरीदना बंद करने के साथ स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर और ज्यादा जोर देना चाहिए।
यही नहीं, टैरिफ के चलते हमें अपने उत्पाद की गुणवत्ता को बेहतर बनाना चाहिए। इससे माल महंगा होने पर भी बिक जाएगा।
हम बाजार में बने रहेंगे। साथ ही, भारत दूसरे देशों के साथ व्यापार समझौता करे और अमेरिकी ई-कॉमर्स का बहिष्कार कर स्वदेशी ई-कॉमर्स को अपनाए।
अमेरिका से आने वाले सामान पर भी टैरिफ लागू करने की आवश्यकता है। अमर उजाला कार्यालय में बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों व व्यापारियों ने अमेरिका के टैरिफ लगाने पर अपनी राय रखी। हालांकि देर शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 प्रतिशत और अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा कर दी है। अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें