फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज दूसरी टीम करेगी नुकसान का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डी पार्क पर हुए अग्निकांड को लेकर प्रशासन की ओर से दो जांच कमेटियों का गठन किया गया है। एडीसी पर आधारित कमेटी ने वीरवार को जहां जांच की वहीं पर प्रशासन ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय दूसरी कमेटी भी गठित की है। यह कमेटी नुकसान का आकलन परखेगी। टीम यह आकलन करेगी की किस दुकानदार का कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कानूनी वारिसों का तहसीलदार ने मांगा ब्योरा

अग्निकांड में लगने से मरे सौरभ उर्फ रोहित, अमन यादव व कपिल के परिजनों को सरकार 10-10 लाख मुआवजा देगी। इसके लिए तहसीलदार यशपाल ने तीनों के कानूनी वारिसों का वीरवार को ब्योरा मांगा। सौरभ उर्फ रोहित के परिवार ने मां डिंपल, अमन यादव के परिवार ने बेटी बेटी नव्या, पत्नी सीमा, बेटे पीयूष, मां सविता व पिता जगदीश और कपिल के परिवार ने बेटी रीमा व रीतू, बेटे अंकित व पत्नी राजेश का नाम कानूनी वारिस के तौर पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें