फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला अस्पताल में एक और हड्डी विशेषज्ञ ने शुरू की ओपीडी

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बहालगढ़ रोड ​स्थित नागरिक अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में एक और हड्डी विशेषज्ञ ने ओपीडी शुरू कर दी है। अब हड्डी रोगियों को उपचार कराने में और आसानी होगी। सुबह की ओपीडी में पहले डॉ. विपिन दलाल ओपीडी लगाते रहे हैं।
विज्ञापन

वह भी 10 दिन से सप्ताह में दो दिन ओपीडी लगा रहे हैं और दो दिन ऑपरेशन कर रहे हैं। हर बुधवार को दिव्यांगता जांच कैंप में ड्यूटी रहती है तो शनिवार को जेल ड्यूटी के दौरान बंदियों व कैदियों का उपचार कर रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक ने जनवरी 2025 में नौकरी छोड़ दी थी। उनका चयन दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में हो गया था। उसके बाद से सुबह के समय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल ओपीडी लगाते हैं।
विज्ञापन

अब सुबह की ओपीडी में स्थायी चिकित्सक डॉ. विश्वास डबास की नियुक्ति हो गई है। उनकी इस नियुक्ति से उम्मीद है कि अब सुबह की ओपीडी रोजाना लगा करेगी और मरीजों को उपचार कराने में परेशानी नहीं आएगी।
कई बार चिकित्सक के ओपीडी में न होने के कारण मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। शाम के समय निजी चिकित्सक डॉ. संदीप बिरजानिया अस्पताल में 4 से 6 बजे तक ओपीडी लगाते हैं।
पंचकूला में की डीएनबी, सोनीपत में हुई नियुक्ति
डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड की ओर से डीएनबी का कोर्स कराया जाता है। यह तीन साल का होता है जो एमडी के समकक्ष रहता है। अस्पताल में आए नए चिकित्सक डॉ. विश्वास डबास ने पंचकूला में डीएनबी का कोर्स किया है। उसके बाद सरकार की ओर से सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में नियुक्ति की है।
बुधवार व शुक्रवार को होती थी दिव्यांगता जांच
सिविल सर्जन ने मई 2025 में सप्ताह में हर बुधवार और शुक्रवार को दिव्यांगता जांच के आदेश दिए थे। उस दौरान दिव्यांगता जांच प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या अधिक थी। कुछ समय बाद दिव्यांगता जांच प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या में कमी आई तो 1 अक्तूबर 2025 से सप्ताह में हर बुधवार को दिव्यांगता जांच कैंप लगने लगे। इस कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा एक पैथोलॉजी चिकित्सक भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें