Another old death from Corona, 56 new infected found
रोहतक। कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। इस महामारी ने एक और वृद्धा को निगल लिया। इसके साथ कोविड-19 के जिले में अब तक 76 शिकार हो चुके हैं। सोमवार को 56 नए संक्रमित मरीज मिले। जिले में ऐसे 7409 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शिवाजी कॉलोनी इलाके की 70 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। इसे निजी अस्पताल से गंभीर हालत में पीजीआई लाया गया था। यहां मरीज को वेंटिलेटर पर भी रखा गया, मगर स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। जिले में अब तक 76 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में मिले पॉजिटिव केसों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। सोमवार को मिले 56 नए पॉजिटिव का इलाज भी शुरू हो चुका है। जिले में 18 कोरोना पॉजिटिव अस्पताल व 594 होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। सक्रिया कोविड-19 के 612 मरीज हैं। इसके साथ ही दिन भर में 945 लोगों के सेंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा 494 मरीजों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।