फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले लौटा था दिल्ली से

विज्ञापन
फ्लू क्लीनिक के बाहर लाइन में लगे मरीज, जहां पर सामाजिक दूरी की उड़ाई जा रही धज्जियां। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार रात को एक और कोरोना पॉजिटिव युवक पाया गया है। जानकारी के अनुसार युवक की हिस्ट्री दिल्ली से लौटने की बताई जा रही है। संक्रमित युवक सहित दो अन्य कोरोना संदिग्ध युवकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। अब तीनों युवकों के दोबारा से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इनमें से एक बड़ाला का निवासी है और दो युवक खरबला गांव के वासी हैं। बड़ाला का युवक दो दिन पहले बुधवार को दिल्ली से अपने गांव लौटा है। खरबला वासी दोनों युवक हेयर ड्रेसर हैं। सूचना मिलने के बाद विभाग की तरफ से दंत चिकित्सक डॉक्टर रवि चौहान और उनकी टीम ने वीरवार को इन सभी के कोरोना संदिग्ध सैंपल लिए थे और शुक्रवार देर रात रिपोर्ट आने पर उन्हें कोविड-19 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।
राहत : 154 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
नागरिक अस्पताल की तरफ से शुक्रवार सुबह जिला स्थित केंद्र अश्व अनुसंधान केंद्र लैब में भेजे गए 154 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें सीएचसी सोरखी, सीसवाल, डोभी पीएचसी से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी शामिल हैं। अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को 164 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खरबला और बड़ाला गांव के तीन युवकों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। उनमें से एक कोरोना पॉजिटिव है। तीनों की दोबारा से जांच की जाएगी।
- डॉक्टर गोपाल सिंगल, डायरेक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें