फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कसौला थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के गांव मुंगलपुर निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गांव पातुहेड़ा निवासी अभय उर्फ काला ने 14 जून को शिकायत दी थी कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 13 जून की शाम वह पोस्को चौक स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए, जिसके बाद दो गाड़ियों में सवार सात-आठ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उनके पास धारदार हथियार और पाइप थे। आरोपियों ने अभय के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। धमकी देते हुए उन्होंने कहा कि टिंकू उर्फ छत्रपाल के साथ विवाद करने के कारण उसे सबक सिखाने भेजा गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप उर्फ अंटा, सुरेंद्र और यशपाल उर्फ यशु को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे और एक लोहे का पाइप बरामद किया गया था। अब पुलिस ने मामले में मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें