फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्षिक खेलकूद शुरू, 100 और 200 मीटर दौड़ में भागे विद्यार्थी

Wed, 06 Mar 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मातूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. नवनीत अहलावत पहुंचे। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं को बताया कि उन्हें अपने खाली समय मैदान में आकर इसका उपयोग करना चाहिए और किसी न किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। प्राचार्या ने सभी छात्राओं को स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया कि वह किस प्रकार से खेलों में भागीदारी करके एक स्वस्थ जीवन को अपना सकते हैं। उसके बाद मुख्य अतिथि व प्राचार्या ने ध्वजारोहण किया।
एनुअल एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया गया। प्रारंभ में 100 मीटर रेस की हिट्स करवाई गई, जिसमें कुल 6 हिट हुई, 100 मीटर रेस की शुरुआत मुख्य अतिथि ने विजल बजाकर की। उसके बाद 200 मीटर रेस की हिट्स करवाई गई। इसमें कुल 8 हिट्स करवाई गई और अंत में फाइनल करवाया। उसके बाद शॉट पुट का इवेंट करवाया गया। इस दौरान महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छात्राओं को इस मीट में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें