रोहतक। हरियाणा के राज्यपाल एवं एमडीयू के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कैंपस में रंग बहार-पुष्प उत्सव व रंग महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। रंग बहार इवेंट के तहत सृजित विकसित भारत थीम के विविध स्टालों का अवलोकन भी किया। भारतीय ज्ञान परंपरा से लेकर आधुनिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी की झलक दिखलाते हुए कट-आउट्स प्रेजेंटेशन को खूब सराहा। साथ ही विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
राज्यपाल ने परिसर में पौधरोपण किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफाॅर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति गजेंद्र चौहान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके मल्होत्रा व उद्योगपति राजेश जैन ने भी पौधा लगाया।
राज्यपाल ने रंग महोत्सव के पोस्टर व विवरणिका का लोकार्पण कर इस मेगा इवेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने एमडीयू के सांस्कृतिक-साहित्यिक-पर्यावरणयी-कम्युनिटी आउटरिच पहल की सराहना की। मौके पर डाॅ. शरणजीत कौर, प्रो. एएस मान, श्याम कदेल, विपिन शर्मा, प्रो. विनीता हुड्डा, डाॅ. सौरभ वर्मा, डाॅ. जगबीर राठी, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. सत्यवान, प्रो. सपना गर्ग आदि रहे।