फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोनीपत के टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की अंकिता व सीआरए का अक्षय बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
10सीटीके24..एमडीयू में रविवार को आयोजित एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में जीते के बाद मौजूद ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की अंकिता व सीआरए सोनीपत का अक्षय बेस्ट एथलीट बना। महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय रोहतक और सीआरए सोनीपत चैंपियन रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज ऑफ डेवलपमेंट काउंसिल डीन प्रो. विनीता हुड्डा व डाइटीशियन निकिता गर्ग ने विजेताओं को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एमडीयू खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में एमकेजेके कॉलेज ने महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत व तीसरे स्थान पर जाट कॉलेज रोहतक की टीम रही। पुरुष वर्ग में सीआरए सोनीपत की टीम पहले, जाट कॉलेज रोहतक दूसरे व एसजेके कॉलेज कलानौर की टीम तीसरे स्थान पर रही। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, खेल समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह खत्री, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा व खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने विजेताओं को सराहा। इस मौके पर डॉ. अजय जून, डॉ. विकास, डॉ. सुमन मान, डॉ. कुसुम, डॉ. मनिषा, डॉ. रेखा नरवाल, डॉ. कृष्ण, डॉ. धर्मेंद्र कादयान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें