फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच हजार का इनामी अंकित मोरखेड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला पुलिस ने हसनगढ़ के युवक का पर्स व मोबाइल फोन छीनने के आरोपी अंकित मोरखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम था। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। सांपला थाना प्रभारी एसआई पंकज ने बताया कि हसनगढ़ निवासी तरुण ने शिकायत दी थी कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। 28 जुलाई 2025 को ड्यूटी के बाद ओला इलेक्ट्रिक से घर लौट रहे थे। जब बाबा हरिदास मंदिर हसनगढ़ रोड पर पहुंचे तो पीछे से आई कार सवारों ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। कार से तीन युवक उतरे और पिस्तौल दिखाकर उनका पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 3 हजार रुपये व कागजात थे। इसके अलावा मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अंकित पांच माह से गिरफ्त से बाहर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें