फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डकैती की साजिश रचने के आरोपी अंकित उर्फ गोधू व सोनू उर्फ बाबा बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अदालत ने डकैती की साजिश रचने के आरोप में सात साल पहले गिरफ्तार निंदाना गांव के अंकित उर्फ गोधू व सोनू उर्फ बाबा को बरी कर दिया है, क्योंकि पुलिस एएसजे रजनी यादव की अदालत में आरोप साबित नहीं कर सकी।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, दिसंबर 2018 में सूचना मिली थी कि खरावड़ के नजदीक तीन युवक डकैती की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीन युवकों को काबू किया था। आरोपियों में निंदाना निवासी अंकित उर्फ गोधू और सोनू उर्फ बाबा की पहचान हुई। तीसरा नाबालिग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अंकित उर्फ गोधू व सोनू उर्फ बाबा से एक-एक देसी पिस्तौल व एक-एक कारतूस बरामद हुआ था। महम थाने में डकैती की साजिश रचने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें