47 हरियाणा की सीनियर नेशनल योगा चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों की टीम को सम्मानित करते हुए आ
- फोटो : udhampur news
रोहतक। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 50वीं सीनियर नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर आयु वर्ग 18 से 21 वर्ष महिला वर्ग में अंजलि ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में सुमित ने कांस्य पदक जीता।
कुणाल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग 25 से 30 वर्ष महिला वर्ग में दीक्षा व पुरुष वर्ग में चैतन्य ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता मैसूर कर्नाटक में 9 से 12 अक्तूबर तक आयोजित की गई।
हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के मीडिया संयोजक डॉ. जनक राज ने बताया कि हरियाणा की टीम ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर योग में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टेट योगा एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार, प्रेसिडेंट इंदु अग्रवाल, सेक्रेटरी जनरल अरिंदम मित्रा और प्रदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों का बधाई दी।
परिणाम
आयु वर्ग 21 से 25 वर्ष महिला वर्ग में अंशिका पांचवा और निशा रानी ने छठा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में गीतांशु और भविष्य ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। आयु वर्ग 30 से 35 वर्ष महिला वर्ग में लक्ष्मी पांचवें स्थान व पुरुष वर्ग में कमल सिंह ने रजत पदक जीता। 35 से 45 वर्ष पुरुष वर्ग में आनंद चौधरी छठे स्थान पर रहे। 45 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में संदीप कौर ने चौथा स्थान व सुरक्षा ने छठा स्थान प्राप्त किया। 18 से 35 वर्ष में आर्टिस्टिक सिंगल महिला वर्ग अंजलि व पुरुष वर्ग में भविष्य ने कांस्य पदक जीता। आर्टिस्टिक पेयर में सुमित और कुणाल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। रिदमिक पेयर पुरुष वर्ग में बलवीर और कुणाल राजपूत ने कांस्य पदक जीता। ट्रेडिशनल योग अमित कुमार ने अंडर-30 वर्ष वर्ग में ने रजत व अनिल ने कांस्य पदक जीता।