फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फुटबॉल टीम के चयन के लिए अनिल खत्री बने ऑब्जर्वर

Sat, 03 Jan 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो-57: अनिल खत्री।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा अंडर-17 फुटबॉल टीम चयन के लिए उपाध्यक्ष अनिल खत्री को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। 20वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम का चयन 3 और 4 जनवरी को किया जाएगा। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशासक व जांच अधिकारी सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एचएस भल्ला के पत्र के बाद यह नियुक्ति की गई। ट्रायल 3 और 4 जनवरी को सुबह 10 बजे रोहतक जिले की महम तहसील के तीर्थ खेल स्टेडियम गांव बहलबा-बलम्बा खास में होंगे। हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन (एचओए) के उपाध्यक्ष अनिल खत्री चयन समिति के साथ मिलकर निष्पक्ष और पारदर्शी ट्रायल सुनिश्चित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें