फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पर्यटकों की हत्या पर रोष, कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

Sun, 27 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 10 पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मोती चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा। स्रोत : संग - फोटो : पुस्तक का विमोचन करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों में गुस्सा बरकरार है। शनिवार को भी लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
गढ़ी बोलनी गांव के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने गांव की गलियों में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। विहिप के जिला मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि आतंकी हमला निंदनीय है। इस मौके पर विहिप प्रखंड मंत्री करमचंद यादव, उपाध्यक्ष हरिकृष्ण यादव, नरेंद्र शर्मा, विद्यासागर गुडडु, हरदयाल यादव रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जांगिड़ समासभा की ओर से पुराना कोर्ट रोड स्थित जागिड़ भवन में शोकसभा आयोजित कर की गई। इस दौरान जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश के निर्दोष लोगों पर हमला देश की एकता ओर अखंडता पर कायराना करतूत है। उन्होंने सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। रेवाड़ी शाखा प्रधान सत्यपाल जांगिड़, रविदत्त जांगिड़, राजेन्द्र जांगिड़, धीरज जांगिड़, राकेश कुमार, अश्वनी, सुखबीर मौजूद रहे।
कोसली : पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत पर सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। विभिन्न संगठनों के लोगों ने शनिवार को तिकोना पार्क से शहीदी स्मारक तक कैंडल मार्च निकालकर जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
लोगों ने आतंकी हमले की निंदा की और सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर जिला पार्षद जीवन हितैषी, भाजपा नेता शारदा यादव, ओमप्रकाश डाबला, रामफल कोसलिया, विजय आजाद, सरपंच रामकिशन मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रेरणा सामाजिक संस्था के प्रधान एडवोकेट गुरदयाल सिंह, पतंजलि समिति से राजसिंह आर्य, सोमदत्त आर्य, डॉ. सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोसली में पंच, सरपंचों व व्यापारियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते कार्रवाई की मांग की गई। कोसली चौराहे पर एक शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामफल कोलसिया ने कहा कि राजनीतिक दलों ने एकमत होकर सरकार के कदमों का समर्थन किया है। शोक सभा में भाकली बी के सरपंच हरिओम, चेयरमैन थावर सिंह, ठेकेदार, कोसली के सरपंच रामकिशन, भाकली बी के सरपंच प्रतिनिधि विजय पुनिया व सहादत्तनगर के सरपंच प्रहलाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें