फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 10 जून को

Tue, 09 Jun 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा की सदस्य 10 जून को मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

महासचिव पुष्पा दलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों लेकर उदासीन बनी हुई है। वर्ष 2022 की हड़ताल में 975 कर्मियों में से अधिकांश का हड़ताल का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। रिक्त पदों को भरा नहीं जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की बात तो दूर, उन्हें कुशल श्रमिक भी नहीं मान रही है।
महासचिव ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों में 50 प्रतिशत पद वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर के लिए निश्चित किए जाने की मांग अधर में लटकी हुई है। इंटरनेट का पिछला भुगतान नहीं किया गया है। न्यूनतम वेतन 26,000 रुपए प्रति माह दिया जाए। मांगें नहीं मानी तो प्रदेश स्तर का आंदोलन भी किया जाएगा। 10 जून को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें