फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स 5 अगस्त को करेंगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स 5 अगस्त को अंबाला में विभाग मंत्री असीम गोयल के निवास पर जवाब मांग रैली करेंगी। यह फैसला प्रभात भवन में आयोजित आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा (1442) की राज्य कमेटी बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान रूपा राणा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन राज्य महासचिव उर्मिला रावत, सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स में भारी रोष व्याप्त है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कराने का काम वर्कर्स की ओर से किया जा रहा है, लेकिन सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रखा है। महंगाई भत्ते की किस्त भी नहीं दी जा रही है। बैठक में यूनियन नेताओं बिजनेश राणा, जय प्रकाश शास्त्री, कृष्णा, सुनीता, प्रोमिला, सरस्वती, मालवती, सोना देवी, प्रकाशी, महावीर प्रसाद दहिया आदि ने भी विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें