रुपया चौक के पास सड़क पर गिरे बिजली के खंभे के पास से निकलते वाहन। संवाद
रोहतक। शहर के रुपया चौक के पास बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। इस कारण वाहनों का आवागमन काफी प्रभावित रहा है। पुरानी आईटीआई स्थित पावर हाउस के उपमंडल अधिकारी अरुण गोयल ने बताया कि एक दिन पहले बारिश के दौरान मिट्टी नरम होने के कारण खंभा गिर गया था। कर्मचारियों ने मंगलवार को राहत कार्य कर हाई टेंशन तार व बिजली के खंभों को उठा दिया है और मार्ग को दुरुस्त कर दिया है। संवाद