फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 8 वर्षीय पोती समेत चार बच्चों से यौन उत्पीड़न का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। थाना सदर पुलिस ने इलाके के एक गांव में पांच से आठ साल तक के चार बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी बुजुर्ग (55) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इधर, पीड़ित बच्चों को सदमे से निकाल कर पुनर्वास के लिए इनकी काउंसिलिंग की जा रही है।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के सामने चार बच्चों ने बुजुर्ग पर याैन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आठ वर्षीय पोती ने समिति को बताया कि दादा ने खेत में चाकू दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। इसके चलते चारों बच्चों का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी चेयरमैन सतीश कौशिक ने बताया कि अभी चारों बच्चे सदमे हैं। इनके पुनर्वास का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अलग-अलग चारों बच्चों से उनके साथ हुई घटना को लेकर बातचीत की जा रही है। पीड़ितों में तीन बच्चियां व एक बच्चा शामिल हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
सरकारी स्कूल में हाल ही में पॉक्सो एक्ट के तहत हुए जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने आपबीती बताई तो यौन उत्पीड़न का खुलासा हुआ। इसमें आठ साल की बच्ची ने अपने दादा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। बच्ची की मां उसे छोड़कर जा चुकी है व पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है। पीड़ित बच्ची अपने दादा-दादी के साथ ही रहती थी। बच्ची ने कहा कि इस बारे में दादी को बताने का प्रयास किया तो इस बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना कर दिया था। यौन उत्पीड़न का शिकार पड़ोस की दो अन्य बच्चियों व उनके छोटे भाई की मां की मौत हो चुकी है। पिता मजदूरी पर चले जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें