रोहतक में मंगलवार देर शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई है। हालांकि भूकंप से जान माल की किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई, लेकिन झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।