फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कारौर में बिना अनुमति के काटा 80 साल पुराना पेड़

विज्ञापन
कारोर गांव के मंदिर में काटा गया पुराना नीम का पेड़। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कारौर गांव में बिना किसी विभागीय व प्रशासनिक अनुमति के पेड़ काटने का मामला आया है। ग्रामीणों ने पुराने नीम के पेड़ को काटने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना कि सरपंच की ओर से की गई इस गैर कानूनी गतिविधि पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीण महिला बबीता ने बताया कि सरपंच ने 2 नवंबर को बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के 80 साल पुराना पेड़ काट दिया है। यह पर्यावरण का नुकसान होने के साथ-साथ मानव जीवन का भी नुकसान है। मंदिर परिसर के अंदर होने से पुराना नीम का पेड़ आस्था का भी प्रतीक था जिसे काटा जाना सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में पेड़ काटने के प्रकरण में शिकायत दी है। वहीं, ग्रामीण राकेश का कहना कि इससे पहले भी छोटे जोहड़ पर पुराने पेड़ काटे जा चुके हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें