फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित को मिला ‘ब्रेकथ्रू स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की ओर से ‘ब्रेक थ्रू स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। 9वीं फीट इंडिया ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट द्वारा ‘ट्रफ 2019’ दिल्ली में 11 दिसंबर को हुई, जिसमें संस्थाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन

बॉक्सर अमित के चाचा राजनारायण पंघाल ने बताया कि फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री) इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2019 की जूरी ने अमित को इस पुरस्कार के लिए चुना था। यह अवॉर्ड खेलों में देश के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान की सही पहचान है। अमित ने कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात होगी कि उन्हें फिक्की से यह अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें