फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हंगामे के बीच नगर निगम का 316 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
03-जिला विकास भवन में नगर निगम की बैठक में बजट पास होने के बाद सफाई, शौचालय व भगत सिंह पार्किंग
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। आय-व्यय के मुद्दों पर पार्षदों के हंगामे के बीच नगर निगम का 316 करोड़ का बजट सोमवार को बैठक में पास कर दिया गया। पिछले वर्ष 296 करोड़ का बजट रखा गया था। स्वच्छता का ढिंढौरा पीट रहे निगम ने स्वच्छता के बजट में 43 लाख की कटौती भी की है। जिला विकास भवन में नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि की अध्यक्षता में बजट बैठक हुई।
प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे दोबारा किए जाने का मुद्दा भी उठा। बजट पास होने के साथ ही बैठक में शहर की सफाई और आय-व्यय को लेकर हंगामा हुआ। बैठक में वार्ड 17 से पार्षद डिंपल जैन ने सवाल उठाया कि किला रोड पर 2022 में बने शौचालय को चार साल में ही क्यों तोड़ दिया गया। उसी जगह पर नगर निगम ने किसके कहने पर नया शौचालय बना दिया।
विज्ञापन

ऐसी क्या आफत आ गई थी कि रातों रात उस शौचालय को तोड़कर मलबा भी हटा दिया गया। इन दोनों कार्याें पर 40 लाख रुपये से अधिक खर्च किया गया है। इसको लेकर बैठक में खूब हंगामा हुआ। इस पर मेयर ने बताया कि व्यापारियों के कहने पर ही इसे थोड़ा हटाकर नया बनाया गया है लेकिन पार्षदों की मांग पर इसकी जांच करा दी जाएगी।
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जनसंख्या बढ़ रही है, कूड़ा भी बढ़ रहा है तो स्वच्छता का बजट कम क्यों किया गया। इस पर दूसरे पार्षदों भी इसे बढ़ाने की मांग उठाई।
निगम की ओर से 34 लाख से खरीदे गए कूड़ेदानों को लेकर वार्ड 14 की पार्षद कंचन खुराना ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन कूड़ेदानों की ऑनलाइन खरीद भी 17 लाख रुपये आंकी जा रही हैं, उनको 34 लाख में खरीदा गया है। ये अधिक कारगर भी नहीं हो रहे हैं और टूटने लगे हैं।
घर-घर कूड़ा उठान होने से इनकी आवश्यकता भी नहीं कही जा सकती। इस पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि कूड़ेदानों की खरीद सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही की गई है।

पार्षद कपिल बोले- सफेद हाथी बनी भगत सिंह पार्किंग
वार्ड 7 से पार्षद कपिल नागपाल ने भगत सिंह पार्किंग का संचालन न होने पर सवाल उठाते हुए इसे सफेद हाथी बताया। 11 साल में इससे कोई आय नहीं हो रही है। तीन बार लाखों रुपये से इसकी मरम्मत भी कराई गई है। कपिल ने कहा कि खाली भवन खड़ा रहने से अच्छा है इसे कम दामों पर किराए पर देकर निगम की आय बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल की दुकानों से भी किराया लेकर आय बढाई जाए।
स्वच्छता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थानों पर आए वार्ड पार्षद सम्मानित

नगर निगम की ओर से शुरू की गई स्वच्छता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे वार्ड 6 से पार्षद नीरा भटनागर, दूसरे स्थान पर रहे वार्ड 16 से पार्षद मुक्ता नागपाल व संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे वार्ड 8 से पार्षद अंजू सैनी व वार्ड 20 से पार्षद प्रवीण कौशिक को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रवीण कौशिक ने पौधों के ट्री गार्ड लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


बैठक में पार्षद रहे मौजूद, प्रतिनिधि रखे बाहर
जिला विकास भवन में डीआरडीए हॉल में हुई बजट बैठक में इस बार केवल पार्षद ही मौजूद रहे। इसी जगह 12 मार्च को हुई जिला परिषद की बैठक में पार्षदों में हाथापाई और फिर इसके बाहर डंडे चलने के कारण प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर रखा गया। बैठक से पहले दिवंगत पार्षद बिजेंद्र हुड्डा के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

03-जिला विकास भवन में नगर निगम की बैठक में बजट पास होने के बाद सफाई, शौचालय व भगत सिंह पार्किंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें