फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को छोड़ बरेली जा रही एंबुलेंस का तेल हुआ खत्म, लोगों ने चालक के संदिग्ध होने के शक में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत-रोहतक रोड पर दिल्ली से रोहतक और रोहतक से बरेली जा रही एंबुलेंस का तेल खत्म शुक्रवार रात खत्म हो गया। इस दौरान बीच रास्ते में यूपी नंबर की एंबुलेंस खड़ी देख लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने एंबुलेंस चालक को संदिग्ध बताते हुए उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी व अभद्रता की। इस दौरान लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने बताया कि एंबुलेंस में दो सवारियां थी लेकिन भीड़ को देख वे भाग गए।
विज्ञापन

घिलौड़ चौकी इंचार्ज शमशेर ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। चालक के बताए अनुसार चौकी इंचार्ज ने दिल्ली के उक्त अस्पताल के डॉक्टर से बात की। डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक की उनके अस्पताल का कर्मचारी होने के बारे में पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया व उसकी जांच के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। चालक ने बताया कि वह दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर पीड़ित मरीज को छोड़कर बरेली के लिए रोहतक से होते हुए जा रहा था। उसने एंबुलेंस में दो सवारियां बैठाई हुई थी। सोनीपत-रोहतक रोड पर पहुंचने पर एंबुलेंस का तेल खत्म हो गया, जिस दौरान वहां पर लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उसकी वीडियो बनाई और अभद्रता की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें