फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पेयजल समस्या होने पर कार्यकारी अभियंता से मिले आंबेडकर कॉलोनीवासी

Tue, 25 Nov 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
42...रोहतक के सुभाष चौक ​स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में पेयजल समस्या की ​शिकायत लेकर पहु - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर कॉलोनी गली नंबर एक में पिछले एक साल से वाटर सप्लाई की समस्या है। कॉलोनी निवासी कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसका समाधान नहीं किया जा रहा है। परेशान कॉलोनी वासी सोमवार को कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार से मिले।
विज्ञापन

कॉलोनी वासी अशोक जांगड़ा ने बताया कि 20 दिन से गली नंबर एक में ठेकेदार की ओर से खोदाई का कार्य किया जा रहा है। गली की खोदाई करने के बाद नाली में मिट्टी डाले बिना ही छोड़ दिया। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार सुबह रोड पर मेन पाइप लाइन में पानी का कनेक्शन करने के लिए कार्य शुरू किया गया लेकिन दो घंटे बाद काम रोक दिया गया।
इसकी शिकायत कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार को दी। कार्यकारी अभियंता ने ठेकेदार व कनिष्ठ अभियंता से बात की और समस्या को हल करने के लिए कहा। इस दौरान संतरा, गायत्री, सीमा, कांता, प्रेमवती, कलावती, रतनी व राजेश, जसबीर कुमार, चंद्रभान, रवि, कृष्ण, सतबीर, सुभाष व सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें