फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन माह से जलसंकट से जूझ रहे आंबेडकर कॉलोनीवासी

Fri, 08 Aug 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कन्हेली रोड ​स्थित आंबेडकर कॉलोनी में पानी सप्लाई न होने से नलकूप से पानी भरती महिलाएं। स्रोत :
विज्ञापन
रोहतक। कन्हेली रोड स्थित आंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर-1 में तीन माह से पेयजल समस्या बनी हुई है। पानी की सप्लाई न होने से कॉलोनीवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि सप्लाई पानी आने का कोई समय नहीं है। निवासी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। गली नंबर एक में अंतिम छोर तक पानी की पूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को देर रात तक पानी की सप्लाई आने का इंतजार करना पड़ रहा है। इतनी जद्दोजहद के बाद भी निवासियों के कंठ सूखे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी अशोक जांगड़ा, अशोक मोर्य, प्रदीप कुमार, मंजूद, ईश्वर सिंह, पवन, मीनू, सीमा, शांति देवी व किताबों देवी ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग को ऑनलाइन पोर्टल और कॉल के माध्यम से कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवा चुके हैं। पिछले-7 दिन से सुबह-शाम महज 10 से 15 मिनट ही पानी की सप्लाई हो रही है जो एकल परिवार के लिए भी अर्पाप्त है।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता मयंक ने बताया कि गली नंबर-1 में पुरानी लाइन है। करीब 250 मीटर पाइप लाइन को बदलने के लिए मुख्यालय में प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल, कॉलोनी में टैंकर से सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें