फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हुनर का कमाल, दीप माला हर माह कमा रहीं 40 हजार

विज्ञापन
27जेएनडी01 : दीप माला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के शिव चौक निवासी दीप माला ने सिलाई कौशल के दम पर खुद को आत्मनिर्भर बना लिया है और कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने दो बच्चों की मां होने के बावजूद नौ साल पहले दीप माला नाम से ही सिलाई सेंटर शुरू किया था। आज वह अपनी मेहनत और लग्न से हर माह 30 से 40 हजार रुपये तक की आय कर रही हैं।
दीप माला बताती हैं कि उन्होंने सिलाई का काम इसलिए शुरू किया ताकि लोग उन्हें पिता या पति के नाम से नहीं बल्कि उनके काम और नाम से पहचाने। शुरुआत में उन्होंने कुछ महिलाओं और लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई का काम सिखाना शुरू किया।
विज्ञापन

दस लड़कियों को उन्होंने मुफ्त में प्रशिक्षण दिया। आज उनमें से कई लड़कियां खुद घरों में सिलाई का काम कर रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन चुकी हैं। उनका कहना है कि महिलाएं अगर हिम्मत दिखाएं तो वे अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार को भी संभाल सकती हैं।
विज्ञापन

दीप माला बताती हैं कि उनके सिलाई सेंटर पर ब्लाउज स्टिचिंग, फॉल-पिको, सलवार-सूट, लेहंगा, बच्चों के कपड़े और पार्टी-वियर आउटफिट की सिलाई के ऑर्डर आते हैं। त्योहारों और शादी सीजन में काम इतना बढ़ जाता है कि उन्हें अतिरिक्त मदद भी लेनी पड़ती है। दीप माला कहती हैं कि वह आगे और लड़कियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें