फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के करीब 200 लोग गए हैं अमरनाथ यात्रा पर

Sun, 10 Jul 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
मोबाइल का संपर्क टूटने से परिजनों का बढ़ा ब्लडप्रेशर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकी बुरहान के एनकाउंटर के बाद से घाटी के कई इलाकों में तनाव है। दक्षिण कश्मीर, पुलवामा सहित श्रीनगर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा देने से तीन दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। इस कारण बाबा बर्फानी के दर्शन करने रोहतक से गए करीब 200 श्रद्धालु और हर-हर महादेव सेवा समिति का 45 सदस्यीय दल साथियों के साथ मार्ग में फंस गए हैं। अमरनाथ यात्रा रुकने और श्रद्धालुओं के जगह-जगह फंसने की की वजह से उनके परिजनों को चिंता सताने लगी है। शुक्रवार शाम तक संपर्क होने के कारण सब कुछ तो ठीक था, लेकिन शनिवार सुबह से मोबाइल से संपर्क नहीं होने से चिंता बढ़ गई है। इस कारण परिजनों का ब्लडप्रेशर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


दो जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के लिए 25 जून को हर-हर महादेव सेवा समिति के नेतृत्व में एक दल अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए गया था। इसमें हरियाणा के अलावा पंजाब, यूपी और मध्यप्रदेश से 25 लोगाें के साथ करीब 15 हलवाई चंदनवाड़ी और पिस्सूवाड़ा के बीच अमरनाथ यात्रियों की सेवा में शिविर लगाकर दिनरात लगे हैं। इसके अलावा भी रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे हैं। घाटी में कर्फ्यू लगने के बावजूद शनिवार को रेलवे स्टेशन से 11 सदस्यों का एक दल अमरनाथ यात्रा पर गया। हर हर महादेव सेवा समिति के महासचिव विनोद ने बताया कि घाटी में कर्फ्यू लगने के कारण उन्हें अपने साथियों की चिंता हो रही है। वह शनिवार शाम पानीपत से घाटी के लिए जा रहे हैं।

दोस्तों के साथ बेटा गया अमरनाथ यात्रा पर, नहीं हो पा रहा संपर्क

रामनगर निवासी उषा ने बताया कि उनका बेटा मनोज छह-सात दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर गया है। घाटी में कर्फ्यू लगने की जानकारी होने पर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को बेटे से बातचीत हुई थी, लेकिन शनिवार सुबह से मोबाइल नंबर नहीं मिल रहा है। पता चला है कि घाटी में मोबाइल के नेटवर्क डाउन कर दिये गये हैं। इसके बाद से चिंता के साथ बीपी भी बढ़ गया है। पता चला है कि जनता कालोनी के दीपक भी अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। उनके परिजनों का भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


रोहतक से ये लोग गए यात्रा पर

हर हर महादेव समिति के महासचिव विनोद शर्मा ने बताया कि शहर से काफी संख्या में युवा दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। इनके अलावा कुछ परिवार भी बाबा के दर्शन करने के लिए गए हैं। घाटी में कर्फ्यू के दौरान राजेश कश्यप, सोम प्रकाश गोयल, अरविंद मास्टर, अजीत सैनी और कुलदीप वहीं रुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें