फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: 2022 मीटर तिरंगा लेकर चलेंगे 2022 विद्यार्थी, लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने का होगा प्रयास

Tue, 09 Aug 2022 02:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

अमर उजाला, LPS बोसार्ड व DGV पब्लिक स्कूल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 अगस्त को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें तिरंगे के साथ मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में अमर उजाला, एलपीएस बोसार्ड व डीजीवी पब्लिक स्कूल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 अगस्त रविवार को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें 2022 विद्यार्थी 2022 मीटर तिरंगा लेकर मानव शृंखला बनाएंगे। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। 2022 मीटर तिरंगा का कार्यक्रम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे मानसरोवर पार्क से होगा और यह जाट कॉलेज पर राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के तहत 2022 मीटर लंबे तिरंगे के साथ विद्यार्थियों की मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी विशेष रूप से शामिल होंगे और अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

इसके तहत युवाओं व समाज को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार होंगे और विशेष अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन शामिल होंगे। प्रतिभागियों में जोश बनाए रखने के लिए मानसरोवर पार्क से जाट कॉलेज के बीच पांच जगह मंच स्थापित किए जाएंगे। यहां कलाकार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं, संत समाज व आम जन विशेष रूप से शामिल होकर देशभक्ति की अलख जगाएंगे। 
विज्ञापन


तिरंगे का सभी करें सम्मान : उपायुक्त
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लोगों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रयोग होने वाले तिरंगे का सभी को सम्मान करना चाहिए। इसका प्रयोग करने के बाद सभी इसे संभाल कर अगले कार्यक्रम के लिए रख लें या उपायुक्त कार्यालय में जमा करा दें। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान है, इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें