02-अमर उजाला व हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित ममता अ
रोहतक। अमर उजाला व हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे स्टेशन स्थित अधिकारी विश्राम गृह में रक्तदान शिविर लगाया गया। उत्तर भारत रेलवे के सहयोग व नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की टीम के सहयोग से 30 लोगों ने रक्तदान किया। जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने सम्मानित किया। साेसाइटी सदस्य विकास मिश्रा ने बताया कि शिविर में ममता अरोड़ा, अरुण, गौरव, अंजू व अन्य ने सहयोग दिया। संवाद