23 एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में पूर्व छात्र मिलन समारोह (एलुमनी मीट) के दौरान व
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विभाग अध्यक्ष प्रो. शालिनी सिंह ने कहा कि पूर्व विद्यार्थी विश्वविद्यालय के सच्चे एंबेसडर होते हैं। वे अपने अनुभव और उपलब्धियों से संस्थान की पहचान को ओर मजबूत करते हैं।
मुख्य वक्ता पूर्व छात्र डॉ. परमजीत सिंह ने छात्रों के साथ अपने शैक्षणिक व पेशेवर अनुभव साझा किए। रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विषय में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभाग की प्रगति को सराहा और आगे भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल पुराने विद्यार्थियों को अपने विभाग से जोड़ते हैं बल्कि वर्तमान छात्रों को भी सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं।