माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। एडीजीपी आत्महत्या केस के बाद डीजीपी शत्रुजीत कपूर की जगह आईपीएस आलोक मित्तल को प्रदेश का नया डीजीपी लगाने की चर्चाएं चल रही हैं। मित्तल का रोहतक से पुराना नाता रहा है। वह न केवल रोहतक रेंज के आईजी रहे हैं बल्कि हनुमान भक्त भी हैं।
1993 बैच के आईपीएस आलोक मित्तल प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 2008 से 2009 तक एक साल एक माह तक रोहतक के एसएसपी रहे हैं। इसके बाद अक्तूबर 2011 से फरवरी 2013 तक रोहतक रेंज के आईजी रहे हैं। इतना ही नहीं, खुफिया विभाग के एडीजीपी रहते हुए आलोक मित्तल रोहतक में आते रहे हैं। इसके अलावा, हनुमान जयंती पर खरावड़ स्थित हनुमान मंदिर में छह किलोमीटर पैदल जाते रहे हैं।