महम सब्जी म़डी में दुकानदारों ने फिर से लगाए टिन शेड। संवाद
फोटो महम सब्जी मंडी में दुकानदारों ने लगाए टिन शेड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महम। पुरानी सब्जी मंडी में 29 जुलाई को शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान भेदभाव के आरोपों से रुक गया। दुकानदारों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन ने केवल उनके टिन शेड हटाए जबकि अन्य अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं की।
इसके विरोध में उन्होंने अपने टिन शेड और तख्त फिर से लगा लिए हैं। 26 जुलाई को नपा जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। दुकानदारों ने पूरे बाजार से अतिक्रमण हटाने की शर्त पर दो दिन का समय मांगा था।
उनका तर्क है कि सब्जियां दुकान के अंदर नहीं बिकतीं और बिना टिन शेड के वे बाहर खराब हो रही हैं। नगर पालिका के एमई अशोक हुड्डा ने भेदभाव के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है।
फोटो महम सब्जी मंडी में दुकानदारों ने लगाए टिन शेड। संवाद