पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी नजदीक के एक गांव में स्थित निजी स्कूल की एलकेजी में पढ़ती है। 15 सितंबर को करीब दो बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आई तो उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट्स सूजा हुआ था।
निजी स्कूल में पढ़ने वाली एलकेजी की चार साल की छात्रा को बाथरूम में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप स्कूल के छात्र पर ही लगा है। घटना मंगलवार दोपहर दो बजे से पहले की बताई गई है। पीड़िता को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है। लाखनमाजरा थाना प्रभारी अनिल का कहना है कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। अभी आरोपी का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी नजदीक के एक गांव में स्थित निजी स्कूल की एलकेजी में पढ़ती है। 15 सितंबर को करीब दो बजे स्कूल से छुट्टी के बाद घर आई तो उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट्स सूजा हुआ था। बेटी से पूछा तो स्कूल का ही एक लड़का उसे बिस्कुट देने के बहाने स्कूल के बाथरूम में ले गया। वहां मुंह पर टेप लगाकर उसके साथ गलत काम किया। मां बुधवार को बेटी को उपचार के लिए पीजीआई लेकर आई। सूचना पाकर लाखनमाजरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर से रिपोर्ट ली। इसके बाद पीड़िता की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने व नाबालिग के बाल शोषण का मुकदमा दर्ज किया।
अधिकारी के अनुसार
एफआईआर दर्ज स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम बुधवार को दिनभर स्कूल में छानबीन करती रही। अभी आरोपी का पता नहीं लगा है। -अनिल कुमार, प्रभारी थाना लाखनमाजरा।