फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध तरीके से मकान तोड़ने का आरोप

Tue, 27 May 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26सीटीके54...चमारिया गांव में अवैध कब्जों तो ताड़ती बुलडोजर। स्रेात: सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। चमारिया में अवैध कब्जे हटाने के लिए अधिकारियों की टीम ने दोपहर बाद कार्रवाई की। टीम ने तीन घंटे में करीब 60 कब्जों को हटावाया। वहीं, लोगों ने आरोप लगाया कि सरपंच पक्ष की ओर से अवैध तरीके से मकान तोड़े जा रहे हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जाने के बाद भी मकान गिराने का काम किया गया।
विज्ञापन

चमारिया निवासी अधिवक्ता गुरु प्रसाद हुड्डा ने बताया कि गांव के सरपंच अवैध तरीके से बुलडोजर चलाकर प्लाटों की दीवार गिरा रहे हैं। मेरे प्लाट की दीवार पर 26 मार्च को मिलने वाला नोटिस 2 मई को चस्पां किया गया। इस पर सरपंच के हस्ताक्षर नहीं थे। बिना बताए और माप-तोल के प्लाट को अवैध बताया गया है। अवैध निर्माण हटवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट आए हुए थे। टीम अपनी ओर से कार्य करके चली गई। इसके बाद भी बुलडोजर से अवैध तरीके से मकानों को तोड़ा गया। अधिकारियों से बात की तो उन्होंने अपना काम पूरा होने की बात कही। इस पर सरपंच के खिलाफ निर्माण गिराने की शिकायत सदर थाना में की गई।
वहीं, सुमन सरपंच पक्ष ने बताया कि मुनादी करके और व्यक्तिगत तरीके सभी को अवैध कब्जे हटाने के लिए नोटिस दिए थे। वे गलत कह रहे हैंं कि अवैध तरीके से मकान तोड़े जा रहे हैं। पूरी तरह नियमों की पालना की गई है। कोई चबूतरा आगे था, तो सिर्फ वही हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें