फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में कैंसर इलाज में प्रयोग होने वाले सभी अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध : डॉ. एसके सिंघल

Sat, 08 Nov 2025 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24...पीजीआई ओपीडी मेंआयोजित कार्यक्रम के दौरान पोस्टर देखते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ.
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस ओपीडी में शुक्रवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल मुख्य अतिथि और निदेशक डॉ. एसके सिंघल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की ओर से पोस्टर प्रस्तुति की गई। इसमें कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान और उन्नत उपचार जैसे पहलुओं पर बात की गई। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही इलाज की ओर पहला कदम है। कैंसर से डरने की जगह लक्षणों को पहचानते हुए जल्द इलाज के लिए पहुंचना चाहिए। यहां निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि संस्थान में कैंसर इलाज में प्रयोग होने वाले सभी अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राकेश धनखड़, डॉ. राजीव अत्री और डॉ. परमजीत कौर, डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. शैली, डॉ. अग्रिमा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें