फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स ने की लंबित मुद्दों पर चर्चा

Fri, 20 Feb 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बैठक में लंबित मुद्दों पर चर्चा करते ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एवं रिटायरीज एसोसिएशन के पदाधिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एवं रिटायरीज एसोसिएशन की हरियाणा इकाई की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक सोनीपत में हुई। बैंक स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लंबित मुद्दों एवं मांगों पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अखिल भारतीय वरिष्ठ संयुक्त महासचिव एवं राज्य महासचिव ने एमएल अरोड़ा बताया कि पेंशन अद्यतन का मामला सर्वोच्च न्यायालय में नियमित सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि न्याय अवश्य और जल्द मिलेगा। बैठक की अध्यक्षता रेवाड़ी के आरसी यादव ने की व संचालन राज्य इकाई के चेयरमैन एमसी पॉल ने किया।
विज्ञापन

सह-अध्यक्षता हरियाणा राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा ने की। बैठक का संचालन हरियाणा राज्य के सहायक महासचिव एवं केंद्रीय पदाधिकारी ओपी अरोड़ा ने किया।
बैठक में अन्य मांगों में विशेष भत्ते को मूल वेतन में सम्मिलित कर पेंशन के लिए मान्य करना। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए निशुल्क मेडिकल इंश्योरेंस एवं स्वास्थ्य परीक्षण व 2010 की खंडेलवाल समिति की सिफारिशों को लागू करना शामिल था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंकिंग उद्योग में पिछले 30 वर्षों से पेंशन अद्यतन नहीं हुआ है जबकि पेंशन विनियम 1995 में इसके स्पष्ट प्रावधान मौजूद हैं। बैठक में राज्य इकाई के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 45 नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें