फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पॉलिसी बनाकर सभी गेस्ट टीचर किया जाएं नियमित

Wed, 03 Jan 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंध सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी भिवानी की एक आवश्यक बैठक विजय नगर स्थित अध्यापक भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह एवं संचालन राजेश सभरवाल ने किया। बैठक में तात्कालिक शिक्षा संबंधी एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

यमुनानगर में गेस्ट टीचर्स के आंदोलन को बर्बरता से दबाने व दमन करने पर निंदा प्रस्ताव पास किया। फैसला किया गया कि अगर सरकार गेस्ट अध्यापकों के मांगों पर कार्य नहीं करती है तो अध्यापक संघ आगामी आंदोलन की घोषणा करेगा। राज्य संगठन सचिव सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुसार गेस्ट टीचर की सेवा को नियमित करना चाहिए। हरियाणा के अन्य लाखों कर्मचारियों को भी पॉलिसी बनाकर नियमित करने का कार्य करना चाहिए। बड़े शर्म की बात है कि लगातार 10 साल से सत्ता में होने के बावजूद भाजपा सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को लाठी-डंडों से कुचलना चाहती है। तानाशाही को सहन नहीं किया जाएगा। अध्यापक संघ व सर्व कर्मचारी संघ सरकार से मांग करता है कि अतिथि अध्यापक समेत सभी कच्चे कर्मचारियों और पुरानी पेंशन स्कीम मुद्दों के लिए आगामी 4 फरवरी को जींद में सर्व कर्मचारी संघ एक बड़ी रैली कर सरकार के विरूद्ध एक बड़े आंदोलन की शुरुआत कर रहा है।
जिला प्रधान ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक के ऑनलाइन तबादले, लंबित विभागीय कार्य, एलटीसी व मेडिकल का बजट नहीं होना, गैर शैक्षिक कार्यों की भरमार आदि एजेंडे हैं। सरकार व शिक्षा विभाग को तुरंत संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए। बैठक में अनिता कुमारी, सरोज रानी, जगवीर गोयत, अजीत राठी, सुमेर आर्य, राजवीर वर्मा, राजेश यादव, संदीप पंघाल, अनिल कुमार, सज्जन कुमार, सुरेंद्र मिल, राजेश राहड़, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें