फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा हत्याकांड : बचाव पक्ष ने मांगा समय, 31 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट काॅलेज अखाड़ा हत्याकांड की सोमवार को एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष ने गवाह पेश करने के लिए और समय मांगा है। अब अदालत ने 31 जनवरी को सुनवाई का समय तय किया है। पीड़ित पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि केस में पीड़ित पक्ष की गवाही हो चुकी है, साथ में आरोपियों के भी बयान हो गए हैं। अब बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश किए जाएंगे। इसके बाद अदालत केस में फैसला लेगी।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड 12 फरवरी 2021 को हुआ था। उस दिन सात लोगों को गोली मारी गई थी। मुख्य कोच मनोज मलिक, उनकी पत्नी साक्षी मलिक, मांठोडी निवासी कोच सतीश, मोखरा निवासी प्रदीप व महिला पहलवान मथुरा निवासी पूजा तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मनोज के बेटे चार वर्षीय सरताज ने बाद में दम तोड़ दिया। अखाड़े के बाहर गोली लगने से घायल हुए निडाना निवासी अमरजीत को गंभीर हालत में गुरुग्राम ले जाया गया था। यहां उनकी जान बच गई थी। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही है। आरोपी कोच सुखविंदर न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है, जबकि मनोज को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें