फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अजय खुंडिया ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया के सोमवार को नारनौल आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला प्रभारी वरुण श्योरान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कर्मवीर खीची और जिला प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई। कार्यकर्ताओं ने खुंडिया को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने उनके संगठनात्मक अनुभव की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में सर्व समाज के महापुरुषों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने ‘संत कबीर कुटीर’ नामकरण को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें