मंडी अटेली। कांटी बस स्टैंड पर हुए गोलीकांड को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष है। मामले को लेकर गांव नावदी, रामपुरा खेड़ी, कांटी एवं बिहाली के मौजिज लोगों और सरपंचों ने बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि मंगलवार सुबह 9 बजे कांटी बस स्टैंड पर एकत्रित होकर महापंचायत की आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।
ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि गोलीकांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।