तिलियार के पास उड़ते धूल। अनुराग श्रीवास्तव
दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। बुधवार को एक्यूआई 314 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। दिन भर का औसत एक्यूआई 251 दर्ज किया गया। दिवाली पर आतिशबाजी इस स्थिति को और बिगाड़ सकती है। ऐसे में दमा व अस्थमा रोगियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो तीन दिनों में रात का तापमान और गिरने की संभावना है। हवा में नमी बढ़ने से धूल कण व धुआं मिलकर स्मॉग बनाएंगे। कोहरे की चादर की तरह प्रदूषण की यह दीवार वाहन चालकों को परेशानी कर सकती है। यही नहीं, स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।