रोहतक। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आई तो सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को रद्द कर अब तक भर्ती हुए अग्निवीरों को स्थाई किया जाएगा। हुड्डा सोमवार को बोहर गांव में शहीद सतपाल सिंह के समाधि स्थल व प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
हुड्डा ने कह कि भाजपा ने अग्निपथ योजना लाकर सेना को कमजोर करने के साथ-साथ युवाओं का भविष्य खराब किया है। योजना के माध्यम से शहीद के बलिदान में भी भेदभाव किया जा रहा है। अग्निवीर सैनिक शहीद होता है तो उसे सरकार शहीद का दर्जा भी नहीं दे रही है। शहादत होने पर उनके परिवार को पेंशन या सैन्य सेवा से जुड़ी कोई और सुविधा भी नहीं मिल रही है। ड्यूटी के दौरान अग्निवीर सैनिक को ग्रेच्युटी व अन्य सैन्य सुविधाएं और पूर्व सैनिक का दर्जा व पूर्व सैनिक को मिलने वाली सुविधाएं मिलने का भी कोई प्रावधान नहीं है। दीपेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के अंदर कांग्रेस में भर्ती होने का सिलसिला जारी है।