रोहतक में हुई सोमवार को बारिश के दौरान सुभाष रोड से होकर गुजरते दोपहिया वाहन चालक। संवाद
रोहतक। जिले में शाम को 18 एमएम बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पानी भर गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण थोड़ी बहुत गर्मी भी खत्म हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को सुबह से ही कभी बादल छा रहे थे तो कभी धूप निकल रही थी। दोपहर में एक बार तेज धूप खिली और करीब साढ़े तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुक कर देर रात तक बारिश जारी रही।
रोहतक में हुई सोमवार को बारिश के दौरान सुभाष रोड से होकर गुजरते दोपहिया वाहन चालक। संवाद