फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नई आबकारी नीति के बाद 1 जून से चालू होंगे ठेके

Sat, 24 May 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नई आबकारी नीति आने के बाद 1 जून से जिले में नए शराब ठेके खोले जाएंगे। इनके लिए 26 मई को आबकारी विभाग की ओर से ई-नीलामी होगी। 27 मई की शाम 5 बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शराब के ठेके लेने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 58 जोन में 116 ठेकों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। तीन करोड़ से नीचे के जोन के आवेदन के लिए 12 लाख रुपये, पांच करोड़ तक जोन के लिए 25 लाख और 10 करोड़ से अधिक के जोन के लिए 50 लाख की धरोहर राशि जमा करानी होगी।
आबकारी निरीक्षक रीना नरवाल ने बताया कि नए शराब ठेकों के लिए 26 मई की सुबह 9 बजे से ई-नीलामी शुरू होगी, 27 मई शाम 4 बजे तक बोली लगाई जा सकेगी।

-
चार दिन पहले चली थी महम में ठेके पर गोली
अपराधियों ने चार दिन पहल महम में शराब ठेके पर फायरिंग करके एक पोस्टर चस्पा किया था। इसमें लिखा कि शराब के ठेके के लिए फाॅर्म भरना मतलब अपनी मौत को बुलावा देना है, इसलिए कोई व्यक्ति ठेके के लिए फाॅर्म न भरें। यदि ऐसा किया तो अपनी जान मौत का खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें