रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा से कॉलेज जाते समय एक युवक ने छेड़खानी व अश्लील हरकतें कर दीं। इसके बाद पीड़ित परिवार का आरोपी पक्ष से थाने में समझौता हो गया लेकिन शाम को आरोपी रवि ने फिर से छात्रा का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर दीं। इसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ जाकर शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया।
शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज कराई एफआईआर में छात्रा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से कॉलेज जा रही थी। इसी समय आरोपी रवि उसका रास्ता रोककर नंबर मांगने लगा। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
बाद में आरोपी ने फिर से छात्रा का रास्ता रोक लिया और कहने लगा कि अब थाने में शिकायत दी तो उसे जान से मार देगा। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि युवती का रास्ता रोककर छेड़खानी करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज कर लिया है।