फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्रों के बाद अब शिक्षक दिखाएंगे रंगोत्सव में अपनी प्रतिभा

Tue, 29 Oct 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी रंगोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से कार्यरत सभी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के अलावा परिषद के तहत कार्यरत कार्य शिक्षा प्रशिक्षक, व्यावसायिक शिक्षक एवं संविदा शिक्षक इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शिक्षकों के लिए अलग-अलग कलाओं जैसे नृत्य, संगीत वाद्ययंत्र, गायन, दृश्य कला जैसे पेंटिंग, दृश्य कला 3डी आदि पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिले में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
इसका उद्देश्य शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को सामने लाना और छात्रों की प्रतिभा को निखारने में उनकी रचनात्मकता को और निखारना है। सभी प्रतिभागियों को 6 से 8 नवंबर तक जिला स्तर पर अपनी एंट्री जमा करवानी होगी। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

बनाई जाएंगी टीमें
प्रत्येक जिला परियोजना संयोजक और संबंधित सहायक परियोजना संयोजक अपने-अपने जिलों में जिला स्तरीय रंगोत्सव 2024-25 आयोजित करने के लिए बीआरपी और एबीआरसीएस की एक टीम बनाएंगे। ये टीमें अपने ब्लॉक से शिक्षकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। सभी आवश्यक दिशा-निर्देश और अनुदेश डीपीसी द्वारा सभी स्कूलों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


दिए जाएंगे ई प्रमाण पत्र
प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी जानकारी जमा करेंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में केवल 9 सर्वश्रेष्ठ पुरुष और 9 सर्वश्रेष्ठ महिला का चयन किया जाएगा और उनका नामांकन राज्यस्तरीय रंगोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यालय को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें