फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन दिन बाद ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन पद से हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ के वाइस चेयरमैन बने प्रमोद सिंहपुरिया तीन दिन बाद ही पद से हटा दिए गए। उन पर अनुशानहीनता का आरोप है। वहीं पूर्व वाइस चेयरमैन ने आरोप को झूठा व बेबुनियाद बताते हुए खुद को पद से हटाने को लोकतंत्र की हत्या के समान बताया है। वह शनिवार को शीला बाईपास स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रोहतक में सोनीपत और रोहतक लोकसभा के हजारों दलित व पिछड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन रोहतक-सोनीपत लोकसभा सीट में से एक पर ओबीसी प्रत्याशी को उतारने का फैसला हुआ। यह फैसला प्रदेश प्रभारी व अन्य हाई कमान के नेताओं के समक्ष भी रखा गया। रोहतक-सोनीपत लोकसभा से एक जाति विशेष के नाम पैनल में देना गलत लगा। यही विचार व्यक्त किया। अनुशासनहीनता या अपमान नहीं किया। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता व रोहतक विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सुशील सैनी ने कहा पार्टी 10 मार्च को शिव धर्मशाला में वाल्मीकि सम्मेलन कर रही है। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें