महम। कोर्ट परिसर में चल रहे बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। वकीलों की मांग है कि थाना बहुअकबरपुर क्षेत्र को सब डिविजन कोर्ट महम में जोड़ा जाए। धरने को समर्थन देने के लिए जजपा नेता और एडवोकेट संजय बल्हारा अधिवक्ता भी महम पहुंचे।
उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री को पार्टी की तरफ से ज्ञापन सौपेंगे। वकीलों की मांग को जायज बताते हुए उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ वकीलों की ही नहीं बल्कि ग्रामीणों की भी है। प्रस्ताव पारित कर सरकार से बहुअकबरपुर थाना महम में लगवाएंगे।
इस अवसर पर बार प्रधान रविशंकर सोनी ,परवीन कुमारी, सतेंद्र यादव, रमन बेरवाल, नीलम राणा, दीक्षांत सचिव, प्रदीप ढाका, प्रदीप दांगी, मनोज राठी, संजय सहारण, वेदप्रकाश अहलावत, राजेश गोयत, रमेश चोपड़ा, संदीप बंसल, संजय दहिया, कर्मबीर आदि मौजूद रहे।