फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार माह बाद पीजीआई के 75 अनुबंधित कर्मियों को वेतन मिलने की जगी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के 75 अनुबंधित कर्मचारी करीब चार माह से वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं। वह अपने जरूरी काम भी नहीं कर पा रहे हैं। पीजीआई प्रशासन के मुताबिक, कर्मचारियों को इस माह का वेतन जल्द मिल जाएगा।
विज्ञापन

पीजीआई के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि राज्यस्तर पर हरियाणा के करीब 8,000 कर्मचारियों की पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी में गलती होने की वजह से वेतन रोका गया था। फैमिली आईडी में नाम व पता गलत, दसवीं की मार्कशीट में माता-पिता का नाम और अन्य जानकारी में त्रुटियां थीं।
मुख्यालय की ओर से संस्थान को कर्मचारियों की सही जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। संस्थान ने पोर्टल पर कर्मचारियों का डेटा अपलोड कर दिया। इसके बाद से मुख्यालय की तरफ से वेतन रोका हुआ है। पिछले तीन माह का वेतन एरियर के रूप में आएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि पहले ही वेतन कम है और चार माह से वेतन अटका है। इस कारण घर चलाने में भी परेशानी हो रही है। उधार मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। कोई कब तक किसी को उधार देता है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों की ईएमआई तक रुक गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें