फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना राहत के बाद प्रदेश में तेजी से होगा विकास : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि कोरोना से राहत मिलने के बाद प्रदेश में तेजी से विकास होगा। उन्होंने हरियाणा भवन में सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर अपने लोकसभा हलके की कई परियोजनाएं रखीं।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने बहुत ही कम समय में स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त इजाफा किया है। भविष्य में महामारी से निपटने की तैयारी अभी से की जा रही है। इसमें विशेष तौर से बच्चों की सेहत पर फोकस रहेगा। इसके लिए पीजीआई, सीएचसी और पीएचसी में प्रबंध किए जा रहे हैं। पीजीआई में बच्चों के लिए अलग आईसीयू तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सीएम से चर्चा की गई, रोहतक क्षेत्र के लोगों की मांगें उनके समक्ष रखी गई है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। डॉ. शर्मा ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना में उन्होंने खुद फ्रंट पर आकर काम किया, एक मिसाल पेश की है। प्रदेश सरकार ने बहुत ही कम समय में ऑक्सीजन, अस्थायी अस्पताल व दवाओं का प्रबंध किया, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समान विकास कार्यों को लेकर रोड मैप तैयार किया गया है, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें